फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान

Wed, 15 Oct 2025 02:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कुछ ऐसे बाजार भी हैं, जहां से आप थोक भाव में घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइटों को खरीद सकते हैं। इन बाजारों से डेकोरेटिव लाइटों को खरीदकर आप अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Diwali 2025 Decorative Shopping Market - फोटो : AdobeStock
दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली से पहले लोग अपने घर की साफ सफाई करते हैं। साफ सफाई करने के बाद घरों को लाइटों से सजाया जाता है। इससे घर की रौनक काफी बढ़ जाती है। इन दिनों बाजारों में दिवाली की सजावट के लिए सस्ती और आकर्षक लाइटों की तलाश में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइटों को खरीदने में काफी ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है।

वहीं दिल्ली में कुछ ऐसे बाजार भी हैं, जहां से आप थोक भाव में घर को सजाने के लिए डेकोरेटिव लाइटों को खरीद सकते हैं। इन बाजारों से डेकोरेटिव लाइटों को खरीदकर आप अपने पैसों की अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। दिल्ली में भागीरथ पैलेस और सदर बाजार जैसे कुछ ऐसे थोक बाजार हैं, जो दिवाली शुरू होने से पहले ही आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इन बाजारों में आपको थोक भाव में कई डेकोरेटिव लाइटें मिल जाती हैं।

Jio: जियो का जबरदस्त रिचार्ज प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट, जमकर करें कॉल
विज्ञापन

2 of 5
Diwali 2025 Decorative Shopping Market - फोटो : AdobeStock

सदर बाजार 

सदर बाजार में आपको अपना घर सजाने के लिए लाइटें मिल जाएंगी। इस बाजार में आपको लड़ियां, दीया, मामबत्ती, फैंसी लाइट, झूमर, हैंगिंग लाइट्स जैसे कई वेराइटी की लाइटें सस्ती कीमतों पर मिल जाएंगी।

PM Vishwakarma Yojana: कम ब्याज दर पर मिल रहा 3 लाख रुपये का लोन, जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ
विज्ञापन

3 of 5
Diwali 2025 Decorative Shopping Market - फोटो : AdobeStock

चांदनी चौक

दिल्ली के चांदनी चौक में भी आपको सस्ती कीमतों पर बढ़िया लाइटें मिल जाएंगी। इस बाजार में एक से बढ़कर एक फैंसी डिजाइनिंग वाली लाइटें मिलती हैं। इनमें से कुछ लाइटों को रिमोट की मदद से भी चलाया जा सकता है। 

Paneer Adulteration: नोएडा में जब्त किया गया 550 किलोग्राम नकली पनीर, इन तरीकों से करें मिलावट का पता

4 of 5
Diwali 2025 Decorative Shopping Market - फोटो : AdobeStock

भागीरथ पैलेस

दिल्ली का भागीरथ पैलेस भी घर सजाने के लिए मिलने वाली डेकोरेटिव लाइटों को लेकर काफी लोकप्रिय है। इस बाजार मे आपको थोकभाव में घर सजाने वाली लड़ियां या फैंसी लाइटें मिल जाएंगी। इस मार्केट में आपको डेकोरेटिव लाइटों की कई वैराइटी मिल जाएंगी। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali 2025 Decorative Shopping Market - फोटो : AdobeStock

ई-कॉमर्स वेबसाइटों

आप विश्वसनीय ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी डेकोरेटिव लाइट्स को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कई बार बाजारों की तुलना में ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर सस्ती कीमतों में डेकोरेटिव लाइटें मिल जाती हैं। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें