फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ खाते से पैसे? जानिए यहां

Sun, 30 Mar 2025 07:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस खबर के माध्यम से हम आपको उन परिस्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आप प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसों को निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे - फोटो : Adobe Stock
प्रोविडेंट फंड स्कीम, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा चलाई जा रही एक खास तरह की बचत योजना है, जो कि कर्मचारियों के भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करती है। देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश कटकर हर महीने उनके पीएफ खाते में जमा होते रहते हैं। यह स्कीम कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद के जीवन में वित्तीय स्थिरता प्रदान करने का काम करती है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसों पर कर्मचारियों को आकर्षक ब्याज दर भी मिलती है। 

प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसे लंबी समय अवधि के लिए सुरक्षित रहते हैं। वहीं कई बार आपात स्थिति में भी कर्मचारियों को पैसे की जरूरत होती है। चिकित्सा आपातकाल, गंभीर बीमारी का इलाज, घर की खरीद या निर्माण, विवाह आदि में लोगों को पैसों की जरूरत होती है।
विज्ञापन

2 of 5
किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे - फोटो : Adobe Stock
वहीं क्या आपको पता है कि आप आपातकालीन परिस्थितियों में भी प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जमा पैसों को निकाल सकते हैं? इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन परिस्थितियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आप प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसों को निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे - फोटो : Adobe Stock
अगर आपको किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हो गई है और आपको इलाज के लिए पैसों की काफी जरूरत है। इस स्थिति में आप अपने प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसों की निकासी कर सकते हैं। 

PM Shram Yogi Maandhan Yojana: किन लोगों को नहीं मिलता है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ?

4 of 5
किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे - फोटो : Adobe Stock
बच्चों की शिक्षा के लिए भी आप प्रोविडेंट फंड खाते में जमा पैसों को निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपके परिवार में किसी की शादी और पैसों की काफी जरूरत है तो भी आप पीएफ खाते में जमा पैसों की निकासी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन-किन परिस्थितियों में आप निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे - फोटो : Adobe Stock
घर खरीदना हम सब का सपना होता है लेकिन कई बार घर खरीदने के लिए पैसों की कमी पड़ जाती है ऐसी स्थिति में भी आप पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा घर के मरम्मत कार्य को कराने के लिए भी पीएफ अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें