WhatsApp Web Privacy Extension: दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। व्हाट्सएप ने इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में कई नए बदलावों को अंजाम दिया है। किन्हीं और मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करने की बजाए लोग व्हाट्सएप का उपयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं। व्हाट्सएप पर आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, अक्सर हम लोग ऑफिस, घर पर या किन्हीं और दूसरे जरूरी काम के लिए व्हाट्सएप को पीसी पर लॉगिन करते हैं। कई बार जब हमारा व्हाट्सएप पीसी पर लॉगिन रहता है। ऐसे में इस बात का काफी खतरा रहता है कि कहीं दूसरे लोग हमारी व्हाट्सएप चैट को स्क्रीन पर न देख लें। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस समस्या से आजादी पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -