फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tips and Tricks: बड़े कमाल के हैं ये व्हाट्सएप फीचर्स, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Wed, 09 Mar 2022 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
whatsapp new - फोटो : istock
विश्व भर में बड़े पैमाने पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है। आज व्हाट्सएप के पास 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। व्हाट्सएप आने के बाद इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसने कई हद तक हमारी लाइफस्टाइल को बदलने का काम किया है। आज लोग मैसेजिंग सर्विस के लिए किसी दूसरे एप का इस्तेमाल करने की बजाए व्हाट्सएप का उपयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं। यूजर्स को एक अच्छा अनुभव देने के लिए कंपनी समय समय पर नए फीचर्स इसमें एड करती रहती है। मैसेजिंग या किसी दूसरे जरूरी कार्य के लिए व्हाट्सएप का उपयोग तो हम सभी लोग करते हैं। वहीं क्या आपको व्हाट्सएप के उन शानदार फीचर्स के बारे में पता है, जिनका इस्तेमाल करने पर आपके कई काम आसान हो जाएंगे। दुनिया भर में कई लोग इन फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं व्हाट्सएप के इन बेहतरीन फीचर्स के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
whatsapp new - फोटो : istock

चैट को पिन करना

आप व्हाट्सएप के किसी भी चैट को पिन कर सकते हैं। इससे वह चैट हमेशा ऊपर की तरफ शो होगा। किसी भी चैट को पिन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना है। उसके बाद सबसे ऊपर आपको पिन का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करके चैट को पिन कर देना है।
विज्ञापन

3 of 5
whatsapp new - फोटो : istock

चैट को म्यूट करना

अगर आपके पास किसी व्यक्ति या ग्रुप से बार-बार व्हाट्सएप पर गुड मॉर्निंग, गुड नाइट या किसी अन्य तरह के मैसेज आ रहे हैं और आप उन्हें देखना नहीं चाहते। इस स्थिति में आप उस चैट को पिन कर सकते हैं।

4 of 5
Whatsapp - फोटो : iStock
इसके लिए आपको उस चैट को थोड़ी देर प्रेस करके होल्ड करना होगा। इसके बाद आपको सबसे ऊपर म्यूट का ऑप्शन शो होगा। आप म्यूट के ऑप्शन पर क्लिक करके ग्रुप या किसी चैट को 8 घंटे, 1 दिन या हमेशा के लिए म्यूट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Whatsapp - फोटो : iStock

मैसेज को अनरीड मार्क

अगर आपने गलती से किसी के मैसेज को पढ़ लिया, तो आप उसे मार्क अनरीड कर सकते हैं। व्हाट्सएप आपको इसकी सुविधा देता है। इसके लिए आपको उस चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना होगा। उसके बाद आपको थ्री डॉट्स के मैन्यू बटन पर क्लिक करना है। इस प्रोसेस के बाद आपको Mark as Unread के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इस तरह आप आसानी से किसी के मैसेज को Mark as Unread कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें