फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Tips And Tricks: एक व्हाट्सएप अकाउंट को कैसे कर सकते हैं चार स्मार्टफोन में इस्तेमाल? ये रहा तरीका

Thu, 27 Apr 2023 01:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Login WhatsApp In Multiple Smartphone - फोटो : Istock
How To Login Whatsapp In Multiple Smartphone: व्हाट्सएप आने के बाद दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी क्रांति आई है। इस प्लेटफॉर्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने के तरीकों को एक नया आयाम दिया है। एक अच्छे यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और शानदार फीचर्स की वजह से दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोग इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनिया भर में व्हाट्सएप यूजर्स की सुविधाओं को देखते हुए व्हाट्सएप समय-समय पर कई शानदार फीचर्स लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में उसने हाल ही में एक बड़ा एलान किया है। इसके अंतर्गत यूजर अब अपने एक व्हाट्सएप अकाउंट को कई स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फीचर के जुड़ने से एक व्हाट्सएप अकाउंट को 4 स्मार्टफोन में उपयोग किया जा सकेगा। इसको लेकर लंबे समय से यूजर्स की रिक्वेस्ट आ रही थी। अब इस फीचर को व्हाट्सएप में जोड़ दिया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
How To Login WhatsApp In Multiple Smartphone - फोटो : Istock
गौरतलब बात है कि आप एक व्हाट्सएप अकाउंट को चार अलग-अलग स्मार्टफोन में तो उपयोग कर सकेंगे। हालांकि, ऑथेंटिकेशन के लिए प्राइमरी डिवाइस का ही उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Login WhatsApp In Multiple Smartphone - फोटो : Istock
कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि जिस तरह व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाता है। ठीक उसी तरह स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस पाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

Govt Scheme: गर्मियों के सीजन में पाइए बिजली बिल से आजादी, सरकार लगा रही बंपर सब्सिडी पर घरों में सोलर पैनल

4 of 5
How To Login WhatsApp In Multiple Smartphone - फोटो : Istock

ऐसे करें व्हाट्सएप को दूसरे स्मार्टफोन में ओपन

इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप को सेकेंडरी फोन में ओपन करना है। इसके बाद व्हाट्सएप को अपने प्राइमरी फोन में ओपन करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको लिंक्ड डिवाइस के बटन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Login WhatsApp In Multiple Smartphone - फोटो : istock
इसके बाद Link a Device के बटन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद सभी निर्देशों का पालन करके अपनी पहचान को वेरीफाई करना है। सभी जरूरी प्रक्रिया को करने के बाद आप आसानी से दूसरे स्मार्टफोन में व्हाट्सएप को ओपन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें