दुनिया भर में 2 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप आने के बाद सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति देखने को मिली है। इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाले इस एप ने सोशल इंटरैक्टिंग को एक नए सिरे से परिभाषित करने का काम किया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इस एप का उपयोग करने वाले यूजर्स की संख्या में बीते कुछ सालों में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी और पर्सनल डाटा में भी सेंध लग रही है। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखने से आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं। ऐसे में कोई दूसरा व्यक्ति आपके पर्सनल व्हाट्सएप चैट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -