फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp: व्हाट्सएप यूजर्स सावाधान, इस एक गलती से हैक हो सकता है आपका अकाउंट, सेफ्टी के लिए जान लें यह बात

Wed, 11 Jan 2023 03:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock
व्हाट्सएप आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग की परिभाषा को बदल के रख दिया है। व्हाट्सएप ने मैसेजिंग से लेकर फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को एक दूसरे के साथ साझा करने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही खास बात के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानना आपके लिए काफी जरूरी है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हैक किया जा सकता है। व्हाट्सएप वेब के जरिए कोई दूसरा व्यक्ति आपके व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस पा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock
ऐसे में आपको इस बारे में जानना जरूरी है कि कहीं कोई दूसरा व्यक्ति तो व्हाट्सएप वेब के जरिए आपके व्हाट्सएप अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आप कैसे इस बारे में पता कर सकते हैं?

 

जानना जरूरी: व्हाट्सएप पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं आधार, पैन कार्ड और दूसरे जरूरी दस्तावेज, जानें डिटेल्स

विज्ञापन

3 of 5
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock
इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करना है। व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर दाईं तरफ दिख रहे थ्री डॉट मेन्यू के विकल्प का चयन करना है।

4 of 5
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock
इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प दिखाई देने लगेंगे। यहां आपको Linked Devices लिखा हुआ मिलेगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है। 

SBI: पेंशन स्लिप से लेकर मिनी स्टेटमेंट तक अब व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक, जानें डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WhatsApp Safety Tips - फोटो : Istock
आप जैसे ही इस विकल्प का चयन करेंगे। उसके बाद आपको डिवाइस स्टेटस में पता चल जाएगा कि कौन कौन लोग आपके व्हाट्सएप अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आपके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएप के जरिए आपके अकाउंट का उपयोग कर रहा है। इस स्थिति में आप उसे यहां से लॉग आउट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें