फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card Document: पैन कार्ड बनवाने के लिए जरूर साथ रखें ये चार दस्तावेज, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 11 Jan 2023 03:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Documents Required for Pan Card: आपको चाहे सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी काम, इनके लिए आपको कई सारे दस्तावेजो की जरूरत होती है। वैसे तो मौजूदा समय में अगर कोई दस्तावेज सबसे ज्यादा जरूरी है, तो वो है आपका आधार कार्ड। पर इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि आप पैन कार्ड को भूल जाएं क्योंकि इसके न होने पर भी कई काम अटक सकते हैं। पैन कार्ड की मदद से लोन लिया जा सकता है, बैंक खाता खुलवाया जा सकता है, पैसों के लेन देन के लिए जरूरी जैसे कामों में ये बेहद काम आता है। पर अगर आपने अब तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप इसे बनवा सकते हैं। बस आपको कुछ दस्तावेजों का ध्यान रखना है, जिनकी जरूरत पैन कार्ड को बनवाने के लिए पड़ती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं? - फोटो : istock
पैन कार्ड बनवाने के लिए चाहिए ये दस्तावेज:-

अपनी पहचान बताने के लिए इनमें से कोई भी एक दस्तावेज चाहिए:-
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • फोटो वाला राशन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पेंशन कार्ड जिस पर तस्वीर हो
  • सेंट्रल गवर्मेंट हेल्थ सर्विस स्कीम कार्ड
  • आर्म्स लाइसेंस
  • केंद्र सरकार राज्य सरकार या फिर किसी पीएसयू द्वारा जारी किया गया फोटो पहचान पत्र
  • एक्स सर्विसमेन कॉन्ट्रिब्यूट्री हेल्थ स्कीम फोटो कार्ड
  • सांसद, विधायक, पार्षद या गैजेटेड अफसर द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ पहचान पत्र का सर्टिफिकेट।
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं? - फोटो : istock
पते के लिए इनमें से कोई एक एड्रेस प्रूफ:-
  • आधार कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • बिजली का बिल (तीन महीने से पुराना न हो)
  • पानी का बिल (तीन महीने से पुराना न हो)।

4 of 5
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं? - फोटो : istock
जन्मतिथि वेरिफाई करने के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज:-
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
  • रजिस्टरार ऑफ मैरेज द्वारा जारी किया गया शादी का प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं? - फोटो : Amar Ujala
दो फोटो
  • वहीं, इन सब दस्तावेजों के अलावा आपको पैन कार्ड के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए। ध्यान रहे कि यही तस्वीर आपके पैन कार्ड पर प्रिंट होकर आएगी। इसलिए हो सके तो अपनी नवनीतम फोटो ही दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें