फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp Down: व्हाट्सएप ठप हो जाए तो न लें टेंशन, मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं ये एप्स

Tue, 25 Oct 2022 02:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
WhatsApp Down - फोटो : Istock
WhatsApp Down: दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। आज इंस्टेंट मैसेजिंग, वीडियो कॉलिंग से लेकर कई दूसरे जरूरी कार्यों के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब बात है कि भारत में व्हाट्सएप की सर्विस काफी देर से ठप पड़ी हुई है। ऐसे में लोगों को किसी को जरूरी मैसेज, वीडियो कॉल, वॉयस कॉलिंग करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यूजर्स व्हाट्सएप से जुड़ी जरूरी सर्विसेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए लोग किसी और एप की बजाए व्हाट्सएप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप डाउन होने की वजह से लोग एक दूसरे को अपने जरूरी संदेश नहीं भेज पा रहे हैं। यूजर्स की इसी समस्या को देखते हुए मेटा ने कहा है कि वह जल्द ही व्हाट्सएप की सेवाओं को रिस्टोर करने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
WhatsApp Down - फोटो : istock
व्हाट्सएप की सर्विसेज कल शाम से ही ठीक ढंग से काम नहीं कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत के कई हिस्सों में यूजर्स व्हाट्सएप आउटेज की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
WhatsApp Down - फोटो : istock
इसके अलावा व्हाट्सएप का वेब वर्जन भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। इस कारण लोग अपने जरूरी मैसेज को किसी दूसरे व्यक्ति के पास नहीं भेज पा रहे हैं। 

4 of 5
WhatsApp Down - फोटो : istock
दोपहर 1 बजे के बाद से इसको लेकर कई रिपोर्ट्स को सूचीबद्ध किया गया है। अगर आप अपने जरूरी मैसेज को व्हाट्सएप के जरिए किसी दूसरे व्यक्ति के पास नहीं भेज पा रहे हैं। ऐसे में आप मैसेजिंग के लिए आगे बताए गए दूसरे एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WhatsApp Down - फोटो : istock
आप मैसेजिंग के लिए टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि का उपयोग कर सकते हैं। इन एप्स को आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें