WhatsApp: हम एक सूचनाक्रांति के दौर में जी रहे हैं। इंटरनेट और स्मार्टफोन आने के बाद सूचना का प्रचार प्रसार काफी बढ़ गया है। रोजाना विकसित होती नई तकनीकें इसे एक नया रूप दे रही हैं। आज के समय हम में से अधिकतर लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इस एप्लीकेशन ने इंस्टेंट मैसेजिंग को नए रूप में परिभाषित किया है। व्हाट्सएप के अच्छे यूजर इंटरफेस और कई शानदार खूबियों की वजह से दुनिया भर में करोड़ों लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। ऐसे में आपको प्राइवेसी से जुड़े कई खतरों का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस बारे में पता होना जरूरी ही कि कहीं किसी दूसरा व्यक्ति के पास आपके व्हाट्सएप मैसेज का एक्सेस तो नहीं है।