इंटरनेट आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। इसने सूचना तंत्र के एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण किया है, जहां कई जरूरी वस्तु और सेवाओं का लाभ हम डिजिटली घर बैठे ही उठा पा रहे हैं। एक तरफ जहां इंटरनेट ने कई चीजों को काफी आसान बनाया है। वहीं दूसरी तरफ इसके गलत उपयोग भी हो रहे हैं। बीते लंबे समय से इंटरनेट का उपयोग कई लोग एडल्ट फिल्मों को देखने के लिए कर रहे हैं। इसी को देखते हुए भारत में एडल्ट फिल्म दिखाने वाली वेबसाइटों को बैन कर दिया था। इन वेबसाइटों के बैन होने के बाद भी लोग वीपीएन या किन्हीं अन्य माध्यमों के जरिए ये फिल्में देख रहे हैं। अगर आप भी इंटरनेट पर चोरी चुपके एडल्ट फिल्में देखते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। इन फिल्मों को देखने पर आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं -