Pan-Aadhaar Link: वैसे तो आज के समय में आधार कार्ड से लगभग हर एक काम हो जाते हैं। इसलिए ये बेहद जरूरी दस्तावेज भी बना हुआ है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल ये नहीं है कि पैन कार्ड जरूरी दस्तावेज की श्रेणी में नहीं है। पैन कार्ड के न होने पर भी कई काम अटक सकते हैं। जैसे- वित्तीय लेन देन रूक सकता है, बैंक में खाता खुलवाने में दिक्कत, रिटर्न फाइल करने में परेशानी आदि हो सकती है। वहीं, काफी समय से आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवाने के लिए कहा जा रहा है, जिसकी अब आखिरी तारीख 30 जून 2023 है। ऐसे में अगर आप इस तारीख तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं करवाते हैं, तो फिर आपके कई काम तक अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि पैन को आधार कार्ड से लिंक न करवाने पर क्या हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...