Rules Changing From 1st June 2023: 1 जून, 2023 से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। ऐसे में एक नागरिक होने के नाते आपको बदले जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। इन नियमों का आपके जीवन और कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा। हर महीने की शुरुआत में वित्तीय संस्थाओं से लेकर कई बड़े सरकारी संस्थान नियमों में बदलाव करते हैं। ऐसे में कल यानी एक जून से देश में एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर सीएनजी, पीएनजी के दामों में बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा टू व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में भी बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों से कुछ जगह आपको फायदा होगा तो कुछ जगह आपकी जेब पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि 1 जून, 2023 से क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं? आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से -