PM Vishwakarma Yojana: देश में कारीगरों और शिल्पकारों के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर की थी। इस योजना के जरिए भारत सरकार देश के गरीब कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यही नहीं सरकार इस योजना के जरिए कारीगरों और शिल्पकारों का कौशल विकास करके और वित्तीय सहायता देकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत शिल्पकारों और कारीगरों को कई शानदार लाभ दिए जाते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को क्या-क्या लाभ मिलते हैं?