PM Kisan Yojana 19th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पिछले साल 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी, उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान इस योजना की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, देशभर के करोड़ों किसानों का यह इंतजार कल खत्म हो जाएगा। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में इस योजना की 19वीं किस्त को डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस दौरान किसानों के खाते में कुल 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि 18वीं किस्त के समय लाभार्थियों की संख्या 9.6 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 9.8 करोड़ हो चुकी है।