फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM JAY: पांच लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए किन बीमारियों को किया जाता है स्कीम के अंतर्गत कवर

Wed, 09 Aug 2023 09:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। गरीबी के कारण इन लोगों को जीवन यापन करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर इन लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हो जाए। ऐसे में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। भारत सरकार की इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम में आवेदन करके आप अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत कार्ड बनने के बाद आप स्कीम से रजिस्टर्ड अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किन-किन इलाजों को कवर किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
भारत सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत प्रोस्टेट कैंसर, स्कल बेस सर्जरी, डबल वॉल्ब रिप्लेसमेंट, टिश्यू एक्सपेंडर, Laryngopharyngectomy आदि तरह की बीमारियों को कवर किया जाता है। इसमें कई तरह की पुरानी बीमारियों को भी शामिल किया गया है।

Govt Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार लगा रही है खेतों में सोलर पंप, तुरंत ऐसे उठाएं योजना का लाभ

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
बीमारी की स्थिति में मेडिकल जांच से लेकर ऑपरेशन और इलाज का खर्चा भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर किया जाता है। इसके अलावा वे बीमारियों जो आयुष्मान भारत योजना के कवर से बाहर हैं। उनकी लिस्ट काफी छोटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी इस स्कीम में आवेदन करके अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना चाहते हैं। ऐसे में आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके आसानी से आयुष्मान भारत योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें