What To Do If You Stuck In Lift: अक्सर लिफ्ट के खराब होने के कारण उसमें लोगों के फंसने की खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। कई बार तो लिफ्ट के खराब होने के कारण उसमें फंसे लोगों की दम घुटने के कारण मृत्यु तक हो जाती है। हाल ही में इंदिरापुरम के अहिंसाखंड-1 स्थित शिप्रा कृष्णा विंस्टा सोसायटी में बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे बी-ब्लॉक की लिफ्ट सातवीं मंजिल से गिरकर दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच आकर अटक गई। इसके गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। हालांकि, बाद में सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया। हम में से अधिकतर लोग रोजाना लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण आपको कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है, ताकि लिफ्ट के खराब होने के बाद उसमें फंसे रहने की स्थिति में आप अपने आप को बचा सकें।