फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM: एटीएम से पैसे निकालते समय निकल जाए कटे-फटे पुराने नोट, तो तुरंत करें ये काम

Tue, 06 Aug 2024 05:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What to do if you get torn note from atm - फोटो : अमर उजाला
What to do if you get torn note from atm: हमें कई बार जब पैसों की जरूरत होती है उस दौरान हम एटीएम से पैसों को निकालते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि एटीएम से कटे फटे और पुराने नोट निकल आते हैं। ऐसे में व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। आप जब एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं उस दौरान अगर उसमें से कटे फटे या पुराने नोट निकल आते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप एटीएम से निकले फटे पुराने नोट को बदलवा सकते हैं। आरबीआई ने एटीएम से निकले कटे फटे नोट को बदलवाने को लेकर एक खास नियम बना रखा है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इन नोटों को बदलवाने के लिए आपको बैंक में जाकर घंटों लाइन में भी नहीं लगना होगा। यह काम कुछ समय में ही हो जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
What to do if you get torn note from atm - फोटो : Istock
आपने जिस एटीएम मशीन से रुपये निकाले हैं। उसे आपको उस बैंक में लेकर जाना है, जहां से वह एटीएम मशीन लिंक्ड है। इसके बाद आपको वहां जाकर एक एप्लीकेशन लिखना है। 
विज्ञापन

3 of 5
What to do if you get torn note from atm - फोटो : Istock
एप्लीकेशन लिखते समय आपको इसमें पैसे निकालने की तारीख, समय, आपने कितने पैसे निकाले हैं, किस एटीएम से निकाला है आदि डिटेल्स को दर्ज करना है। इस एप्लीकेशन के साथ आपको एटीएम मशीन से निकली मिनी स्टेटमेंट की कॉपी भी रखनी होगी। 

4 of 5
What to do if you get torn note from atm - फोटो : Istock
अगर आपके पास मिनी स्टेटमेंट की कॉपी नहीं है। इस स्थिति में आपको ट्रांजैक्शन की डिटेल्स एप्लीकेशन में बतानी होगी। इन सभी डिटेल्स को देने के बाद बैंक आपके कटे फटे नोट को बदल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What to do if you get torn note from atm - फोटो : Istock
बैंक में कटे फटे नोट को बदलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक आप एक बार में केवल 20 नोटों को ही बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें