फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: ATM से नहीं निकला कैश और कट गए हैं बैंक से पैसे, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें ये काम

Fri, 25 Apr 2025 04:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cash not received from atm but amount deducted: कई बार देखने को मिलता है कि एटीएम से जब हम पैसे निकालते हैं तो खाते से पैसे भी कट जाते हैं लेकिन वे मशीन से निकलते नहीं हैं। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
Cash not received from atm but amount deducted: आज के इस डिजिटल युग में पेमेंट की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई और कई दूसरे ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म आने के बाद ज्यादातर लोग कैशलेस रहना पसंद कर रहे हैं। इन क्रांतिकारी बदलावों के आने के बाद से देश कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, देश अभी पूरी तरह से कैशलेस नहीं हुआ है। कई जगहों पर लेनदेन करने के लिए आपके पास कैश का होना बहुत जरूरी है।

हर प्रमुख जगहों पर एटीएम मशीन लगी होती हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि एटीएम से जब हम पैसे निकालते हैं तो खाते से पैसे भी कट जाते हैं लेकिन वे मशीन से निकलते नहीं हैं। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इस तरह की स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप खाते से कटे पैसों का रिफंड पा सकते हैं। अगर एटीएम से पैसे निकले नहीं हैं और खाते से पैसे कट गए हैं, तो आपको सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
इस दौरान आपको पूछी गई सभी जानकारी को बैंक के कस्टमर केयर को बताना होगा। इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी और ट्रैकिंग नंबर को जारी किया जाएगा। आरबीआई के नियमों के अंतर्गत ऐसी स्थिति में बैंक को 7 कार्य दिवसों के अंदर पैसे ग्राहक के खाते में लौटाने होंगे। 

Fake Medicines: कैसे करें मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान? जान लें तरीके

4 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा आप बैंक में भी जा सकते हैं। वहां जाकर आपको अपनी शिकायत को दर्ज कराना है। अगर बैंक में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी आपको समाधान नहीं मिल रहा है तो आप शाखा प्रबंधक (जहां आपका खाता है) से बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक का डेबिट कार्ड नहीं कर रहा है काम, ये हैं बदलने के आसान तरीके, घर बैठे ऐसे करें अप्लाई - फोटो : Adobe Stock
आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके भी इसकी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। अगर आपको यहां से भी मदद नहीं मिलती है तो आप आरबीआई या बैंकिंग लोकपाल से इसकी शिकायत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें