फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: ATM से कैश नहीं निकला लेकिन पैसे कट गए हैं, तो क्या करें?

Sun, 21 Jun 2026 03:45 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार देखने को मिलता है कि बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं लेकिन एटीएम मशीन से पैसे निकलते नहीं। ऐसे स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
1 of 5
Cash Not Withdrawn From ATM Machine - फोटो : AI Generated
एटीएम से पैसे निकालते समय कई बार अकाउंट से पैसे कट जाते हैं और मशीन से नकद रकम भी बाहर नहीं आती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इस तरह की समस्या तकनीकी खराबी, नेटवर्क फेल होने या एटीएम में किसी सिस्टम एरर की वजह से हो सकती है। ऐसा होने पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने बैंक अकाउंट से कटी हुई राशि को दोबारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Cash Not Withdrawn From ATM Machine - फोटो : अमर उजाला
अगर एटीएम से पैसे नहीं निकले हैं और खाते से रकम कट गई है, तो कुछ समय का इंतजार करें। अक्सर बैंकिंग सिस्टम अपने स्तर पर असफल लेनदेन की पहचान करके खुद से पैसों को खाते में रिफंड कर देता है। इस कारण बैंक में जाकर अलग से शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस कारण ऐसी स्थिति में आपको अपने अकाउंट का बैलेंस और एसएमएस अलर्ट या मोबाइल बैंकिंग एप नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Cash Not Withdrawn From ATM Machine - फोटो : Adobe Stock
अगर निर्धारित समय के बाद भी पैसे वापस नहीं आते हैं। इस स्थिति में आपको लेनदेन से जुड़ी सभी जानकारी सुरक्षित अपने पास रखना होगा। इनमें एटीएम से निकली ट्रांजैक्शन स्लिप, एसएमएस, बैंक स्टेटमेंट या मोबाइल एप पर दिखाई देने वाला ट्रांजैक्शन रेफरेंस नंबर शामिल है, जो शिकायत दर्ज कराने में मददगार साबित हो सकता है। अगर स्लिप नहीं है, तो ट्रांजैक्शन की तारीख, समय, राशि और एटीएम का स्थान नोट करना जरूरी है। 

4 of 5
Cash Not Withdrawn From ATM Machine - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद आपको अपने बैंक के ग्राहक सेवा से तुरंत संपर्क करना होगा। फोन, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग या बैंक शाखा के माध्यम से आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद बैंक की ओर से एक रेफरेंस या कंप्लेंट नंबर आपको दिया जाएगा। इसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cash Not Withdrawn From ATM Machine - फोटो : Adobe Stock
RBI के नियमों के अनुसार असफल एटीएम लेनदेन में बैंक को तय समयसीमा के भीतर ग्राहक के खाते में पैसों को वापस जमा करना होगा। इस तरह आप अपने पैसे का वापस रिफंड पा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें