फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना? सिर्फ 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल रहा इतना लोन

Sun, 21 Jun 2026 01:14 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। 
विज्ञापन
1 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AI Generated
भारत सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का संचालन कर रही है। इसकी शुरुआत देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए की गई है। देशभर में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए वित्तीय सहायता और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने जैसी कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, दर्जी, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, मोची, मूर्तिकार जैसे पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को दिया जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का लोन और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त लोन दिया जाता है। इस लोन पर लाभार्थी को सिर्फ 5 प्रतिशत की ब्याज दर देनी पड़ती है। 

PM Kisan Yojana: खाते में अभी भी आ सकती है अटकी हुई 23वीं किस्त, तुरंत करा लें ये जरूरी काम

विज्ञापन

3 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सिर्फ लोन ही नहीं बल्कि कारीगरों के कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया गया है। पात्र लाभार्थियों को बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इन सब के अलावा टूलकिट खरीदने के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। 

4 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेजों की जरूरत होती है। पात्रता की जांच और सत्यापन के बाद आपको योजना का लाभ दिया जाता है। 

AC Tips: एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? इस आसान तरीके से कर सकते हैं चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Vishwakarma Yojana - फोटो : AdobeStock
इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दर पर लोन, कौशल प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की सुविधा मिलने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने में मदद मिल रही है। सरकार इस योजना के जरिए देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें देश की विकास यात्रा में भागीदार बनाना चाहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें