फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Alert: गलती से भी गूगल पर सर्च न करें ये चार चीजें, पड़ सकते हैं लेने के देने

Mon, 28 Feb 2022 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना होता है, कुछ भी पता करना होता है, इतिहास या कुछ भी जानने की इच्छा रखते हैं। तो हम गूगल का सहारा लेते हैं। स्कूल-कॉलेज के बच्चों से लेकर बड़े लोग तक, हर कोई गूगल पर कुछ न कुछ जरूरी जानकारी खोजता ही रहता है। दरअसल, बिना समय गवाए और झटपट तरीके से हमें गूगल पर जवाब मिल जाता है। वहीं, आजकल तो लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है। ऐसे में गूगल पर कुछ भी खोजना बेहद आसान हो गया है। लेकिन कई बार लोग गूगल पर कुछ ऐसा खोजने लगते हैं, जिनके बारे में वो शायद ये नहीं जानते कि ऐसा करने से आप बुरी तरह फंस सकते हैं। जी हां, क्योंकि गूगल पर कुछ चीजों को सर्च करना नहीं चाहिए। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
बम बनाना
  • आतंकवाद की सजा जेल है। इसलिए कभी भी भूलकर भी गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में सर्च न करें, क्योंकि ये सीधे तौर पर आतंकवाद से जुड़ा है। वहीं, 'हाऊ टू जॉइन आईएसआईएस' और 'हाऊ टू अटैक अ एयरक्राफ्ट' जैसी चीजें गूगल पर सर्च करना भी आपको जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
लुभावने ऑफर्स
  • त्योहारों के मौके पर या बाकी समय भी कई लोग पैसे बचाने के चक्कर में गूगल पर शॉपिंग ऑफर्स सर्च करते हैं। ऐसे में आपको कई फर्जी वेबसाइट लुभावने ऑफर्स देती है, और इसके बाद ये इनकी आड़ में आपका बैंक खाता तक खाली तक देते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।

4 of 6
गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
कैसे गर्भपात करें
  • अगर आप गूगल पर ये सर्च करते हैं कि गर्भपात कैसे करें या इसके तरीके क्या हैं आदि। तो ये आपको कई तरीके बता तो देगा, लेकिन इससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको इस पर सिर्फ और सिर्फ डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
चाइल्ड पॉर्न
  • आज के युवाओं को देखा जाता है कि वो पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें गूगल पर सर्च करते हैं। ऐसे में अगर आप चाइल्ड पॉर्न देखते हैं, तो यहां ये जानना जरूरी है कि इससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं क्योंकि चाइल्ड पॉर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी हैं। आईपी एड्रेस ट्रैक करके आपकी पहचान हो सकती है, और आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गूगल पर क्या सर्च नहीं करना चाहिए - फोटो : istock
किसी बीमारी का इलाज
  • कई लोगों को जब कोई तकलीफ होती है, तो उसका इलाज गूगल पर सर्च करके कोई भी दवा का सेवन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपकी बीमारी बढ़ तक सकती है। इसलिए अपनी समस्या के निदान के लिए डॉक्टर से संपर्क करना ही बेहतर विकल्प है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें