फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube Alert: यूट्यूब पर भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, वरना आपका चैनल भी हो सकता है ब्लॉक

Tue, 16 Aug 2022 04:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यूट्यूब पर इन कारणों से चैनल ब्लॉक हो सकता है - फोटो : Amar Ujala
Youtube Channel Guidelines: आज के समय में अगर मनोरंज करना है, तो इसके कई साधन हमारे पास मौजूद हैं। टीवी से लेकर मोबाइल फोन तक सबकुछ है। आजकल अगर आपको कोई पुराने से पुराना गाना सुनना है, कोई फिल्म देखनी है, कोई ब्लॉग देखना है आदि। ये सब आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। बस इसके लिए आपके पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए और इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। लेकिन आप जो भी वीडियो यूट्यूब पर देखते हैं, वो एक यूट्यूब चैनल पर होती है जिसे कोई न कोई चलाता है। ऐसे में अगर आप कोई यूट्यूब चैनल चलाते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको किन बातों का ध्यान देना है, ताकि आपका चैनल ब्लॉक न हो जाए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपका चैनल ब्लॉक न हो, इसके लिए आपको किन-किन बातों का ध्यान देना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
यूट्यूब पर इन कारणों से चैनल ब्लॉक हो सकता है - फोटो : istock
यूट्यूब चैनल न हो ब्लॉक, तो रखना होगा इन बातों का ध्यान:-

1. अगर आपका यूट्यूब चैनल है, तो आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा तैयार किए गए वीडियो में उत्पीड़न, गलत व्यवहार और नफरत फैलाने जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। अगर आप ऐसा बार-बार करते हैं, तो आपके चैनल को ब्लॉक किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
यूट्यूब पर इन कारणों से चैनल ब्लॉक हो सकता है - फोटो : Istock
2. यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर आने वाले वीडियो के लिए कई तरह के नियम तय किए हैं, जिनके बारे में चैनल चलाने वाले लोगों को समय-समय पर बताया जाता है। लेकिन अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको चेतावनी देने के बाद आपके चैनल को ब्लॉक किया जा सकता है।

4 of 6
यूट्यूब पर इन कारणों से चैनल ब्लॉक हो सकता है - फोटो : Istock
3. अगर आप यूट्यूब पर कोई ऐसे वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करते हैं, जो पोनोग्राफी से जुड़े हैं या फिर ऐसे वीडियो जो किसी गंभीर मामले से जुड़ा है। तो ऐसी स्थिति में भी आपका चैनल बंद हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
यूट्यूब पर इन कारणों से चैनल ब्लॉक हो सकता है - फोटो : istock
4. यूट्यूब पर कॉपी राइट को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर आप किसी अन्य चैनल के वीडियो को अपने चैनल पर अपलोड करते हैं और अगर आप कॉपी राइट का बार-बार उल्लंघन करते हैं। तो आपके चैनल को बंद किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूट्यूब पर इन कारणों से चैनल ब्लॉक हो सकता है - फोटो : istock
5. अगर आपके चैनल को लेकर किसी को कोई आपत्ति है, और आप इसमें गलत पाए जाते हैं। तो भी आपके चैनल को यूट्यूब बंद कर सकता है। इसलिए वीडियो डालते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें