Ayushman Bharat Yojana Update: राज्य सरकारें अपने राज्य के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। जबकि केंद्र सरकार अपने स्तर पर अलग तरह की योजनाओं को अलग-अलग राज्यों के लिए चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे- केंद्र सरकार गरीब वर्ग के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनको आयुष्मान कार्ड जारी किए जाते हैं। इस कार्ड के बनने के बाद आप लिस्ट में शामिल अस्पतालों में जाकर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अब तक इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं, लेकिन अगर आप इस योजना में पंजीकरण करवा रहे हैं। तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...