Flights tips in Hindi: कभी न कभी हर किसी को एक जगह से दूसरी जगह पर किसी न किसी काम से जाना ही पड़ता है। कभी नौकरी के काम से, कभी कहीं घूमने, तो कभी किसी अन्य काम से हमें घर से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में कोई अपनी गाड़ी से, कोई बस से, कोई ट्रेन से तो कोई फ्लाइट से भी यात्रा करता है। बात अगर हवाई यात्रा की करें, तो लोग अपना समय बचाने के लिए इससे यात्रा करना पसंद करते हैं। लेकिन हवाई जहाज में यात्रा करने के कुछ नियम भी हैं। सामान ले जाने से लेकर आपके यात्रा करने तक के नियम पहले से तय हैं, जिनका पालन आपको करना पड़ता है। इसलिए अगर आप पहली बार फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको जेल तक की हवा खिला सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...