फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI Update: कैसे एक यूपीआई आईडी से बना सकते हैं तीन यूपीआई नंबर? यहां जानें तरीका

Mon, 23 Sep 2024 12:02 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यूपीआई नंबर कैसे बना सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
How To Set UPI Number: यूपीआई ने भारत में भुगतान विधि के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इसका उपयोग बिल भुगतान, खरीदारी और यहां तक की कम राशि की लेनदेन के लिए भी व्यापक रूप से किया जाता है। इसके कई कारण हैं, जिनमें से प्रमुख कारण ये है कि इसका उपयोग करना बहुत सरल है। इसके लिए केवल एक स्मार्टफोन, बैंक खाते से जुड़ा एक मोबाइल नंबर, इंटरनेट कनेक्शन और यूपीआई एप की आवश्यकता होती है।

उपयोगकर्ता अपनी यूपीआई आईडी की मदद से आसानी से दूसरों को भुगतान कर सकते हैं। इसी कड़ी में एनपीसीआई ने यूपीआई नंबर नाम का एक नया फीचर शुरू किया है जो ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया को और बढ़ावा देता है। यूपीआई नंबर की मदद से दूसरे एप की यूपीआई में भी भुगतान कर सकते हैं। तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि यूपीआई नंबर क्या होता है और इसे अपने बैंक अकाउंट में कैसे सेट कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
यूपीआई नंबर कैसे बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
यूपीआई नंबर क्या है?

यूपीआई नंबर, बैंक की ओर से पुष्टि किया गया ऐसा नंबर होता है जो आपकी यूपीआई आईडी का आइडेंटिफायर होता है। इसके जरिए हम किसी भी उपयोगकर्ता से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं, भले ही वो किसी दूसरे एप का यूपीआई उपयोग कर रहा हो।

उपयोगकर्ता अपनी एक यूपीआई आईडी से 3 यूनिक यूपीआई नंबर क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें उनका फोन नंबर या उनकी पसंद का कोई भी 8-9 अंकों की संख्यात्मक आईडी हो सकती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यूपीआई नंबर 10 अंकों का भी हो सकता है लेकिन ऐसा सिर्फ तब होगा जब यूजर अपना मोबाइल नंबर को ही अपनी यूपीआई नंबर बनाना चाहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
यूपीआई नंबर कैसे बना सकते हैं? - फोटो : freepik
साथ ही ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि यूपीआई उपयोगकर्ता अपने फोन नंबर के माध्यम से दूसरे एप से भुगतान नहीं प्राप्त कर सकते हैं जब तक कि वे अपने फोन नंबर को यूपीआई नंबर के रूप में सेट नहीं करते हैं। हालांकि, वे अभी भी अपने यूपीआई आईडी के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। यूपीआई नंबर गूगल पे और फोनपे पर आसानी से बना सकते हैं।

4 of 5
यूपीआई नंबर कैसे बना सकते हैं? - फोटो : freepik
ये है यूपीआई नंबर बनाने का तरीका...

कैसे बनाएं गूगल पे पर यूपीआई नंबर?
  1. सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें
  2. इसके बाद "पेमेंट मेथड" पर क्लिक करना है, और उस बैंक अकाउंट को चुनें जिसके लिए आप यूपीआई नंबर बनाना चाहते हैं
  3. अब "मैनेज यूपीआई नंबर" पर क्लिक करें
  4. फिर अपना पसंदीदा यूपीआई नंबर चुनें और इसे सेव करने के लिए 'कंटिन्यू' पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपका यूपीआई नंबर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपीआई नंबर कैसे बना सकते हैं? - फोटो : FREEPIK
फोनपे पर कैसे बनाएं यूपीआई नंबर?
  1. यूपीआई नंबर बनाने के लिए सबसे पहले फोनपे एप खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें
  2. फिर पेमेंट मैनेजमेंट सेक्शन में जाएं और यूपीआई सेटिंग्स पर क्लिक करें
  3. इसके बाद स्क्रिन पर दिख रहे यूपीआई नंबर पर टैप करना है
  4. अब वह बैंक खाता चुनें जिसके लिए आप 8 या 9 अंकों का यूपीआई नंबर सेट करना चाहते हैं
  5. फिर एक यूनिक 8 या 9 अंकों का यूपीआई नंबर सेट कर लें और इसके बाद वेरिफाई पर टैप करना है
  6. ऐसे में अगर यूपीआई नंबर उपलब्ध है, तो कंफर्म और क्रिएट पर क्लिक करें जिसके बाद आपका यूपीआई नंबर बन जाएगा।

ये भी पढ़ें- Investment Tips: 300 रुपये बचाकर कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 73 लाख से ज्यादा रुपये, समझिए गणित
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें