प्राइवेट जेट केवल हवाई यात्रा का साधन नहीं हैं बल्कि यह विलासितापूर्ण जीवन का एक प्रतीक बन चुका है। प्राइवेट जेट को ज्यादातर वे उद्योगपति खरीदना पसंद करते हैं, जो भीड़ भाड़ वाले एयरपोर्ट या वहां पर होने वाली असुविधा से बचना चाहते हैं। प्राइवेट जेट में यात्री अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान भर सकता है। इसमें न तो किसी प्रकार की कोई चेक इन प्रक्रिया होती है और न ही आपको सुरक्षाा जांच से होकर गुजरना पड़ता है। प्राइवेट जेट के अंदर आपको शांत और प्राइवेट माहौल तो मिलता ही है साथ में इसमें कई शानदार सुविधाएं भी होती हैं। यही नहीं प्राइवेट जेट में आप मीटिंग भी कर सकते हैं। अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर प्राइवेट जेट की कीमत कितनी होती है? अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं।