फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं आप और क्या मिलते हैं लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Thu, 27 Feb 2025 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है और अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन कर कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: सरकार समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करती रहती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर कई पुरानी योजनाओं में भी सुधार किए जाते हैं ताकि उन्हें पहले से और बेहतर बनाया जा सके। ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखेंगे तो इस योजना को सितंबर 2023 में लागू किया गया और मौजूदा समय में इस योजना से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं।

भारत सरकार की इस योजना से अगर आप चाहें तो आप भी जुड़ सकते हैं और लाभ ले सकते हैं, लेकिन पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। यही नहीं, आप यहां पर पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में भी जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं?

पीएम विश्वकर्मा से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े होते हैं, जिनकी सूची नीचे दी गई है:-
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री है
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • अगर आप मूर्तिकार हैं 
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • जो दर्जी है
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं।

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ:-
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो बतौर लाभार्थी आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक रोजाना आपको 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन देने का भी प्रावधान है जिसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • इसके बाद जब आप इस लोन को वापस कर देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान भी है
  • ये दोनों लोग आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें