Difference Between Classic, Gold And Platinum Card: आज के समय डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम ने लेनदेन की व्यवस्था को काफी आसान बना दिया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम मिला है। इस आधुनिक दौर में हम में से अधिकतर लोग डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के भी कई प्रकार होते हैं। अक्सर जब आप डेबिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं। उस दौरान क्लासिक, गोल्ड या प्लेटिनम कार्ड में से किसी एक का सिलेक्शन करना होता है। गौरतलब बात है कि ज्यादातर ग्राहकों को इन कार्ड के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में कई ग्राहक बैंक से मिलने वाले डिफॉल्ट डेबिट कार्ड का चयन कर देते हैं। अगर आप भी क्लासिक, गोल्ड और प्लेटिनम डेबिट कार्ड के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इन्हीं तीनों के बीच के अंतर के बार में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -