फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trivia: गाड़ियों के सफेद-पीले रंग की नंबर प्लेटों के बीच क्या होता है अंतर? जानें किन गाड़ियों में लगी होती है हरे रंग की नंबर प्लेट

Tue, 21 Dec 2021 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गाड़ियों के सफेद, पीले और हरे रंग की नंबर प्लेटों के बीच क्या अंतर होता है? - फोटो : Istock, Pixabay
भारत में बड़े पैमाने पर लोग आवाजाही के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। बीते कुछ सालों के अंदर भारत में बड़ी मात्रा में गाड़ियों की खरीदारी हुई है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते महानगरों की सड़कों पर अक्सर जाम देखने को मिलता है। सड़कों पर चलती गाड़ियों को देखते वक्त आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि कुछ गाड़ियों की नंबर प्लेट सफेद रंग की होती हैं, कुछ का रंग पीला होता है, तो कुछ का रंग हरा होता है। ऐसे में आपके भीतर ये सवाल जरूर उठा होगा कि आखिर गाड़ियों के इन अलग अलग रंगों की नंबर प्लेट के बीच का अंतर क्या है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से कि आखिर गाड़ियों के पीछे लगी नंबर प्लेट का रंग सफेद, पीला और हरे रंग का क्यों होता है? और इन रंगों के क्या अर्थ हैं? 
विज्ञापन

2 of 4
गाड़ियों के सफेद, पीले और हरे रंग की नंबर प्लेटों के बीच क्या अंतर होता है? - फोटो : Pixabay

सफेद रंग की नंबर प्लेट

सफेद रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल निजी वाहनों के लिए किया जाता है। आप जब भी व्यक्तिगत उपयोग के लिए कोई नई गाड़ी को खरीदते हैं, तो आपको गाड़ी के लिए सफेद रंग की नंबर प्लेट मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 4
गाड़ियों के सफेद, पीले और हरे रंग की नंबर प्लेटों के बीच क्या अंतर होता है? - फोटो : Istock

पीले रंग की नंबर प्लेट

पीले रंग की नंबर प्लेट कमर्शियल गाड़ियों को दी जाती है। इस रंग की नंबर प्लेट को उन गाड़ियों के लिए इश्यू किया जाता है, जिसका उपयोग व्यक्ति व्यवसायिक तौर पर करता है। इसी वजह से टैक्सी, माल ढुलाई, ट्रक, टेंपो में आपने इस रंग की नंबर प्लेट को लगा हुआ देखा होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
गाड़ियों के सफेद, पीले और हरे रंग की नंबर प्लेटों के बीच क्या अंतर होता है? - फोटो : Istock

हरे रंग की नंबर प्लेट

हरे रंग की नंबर प्लेट का इस्तेमाल इलेक्ट्रिसिटी के उपयोग से चलने वाले वाहनों के लिए किया जाता है। बीते कुछ सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन बढ़ा है। इसी वजह से सड़कों पर ग्रीन नंबर प्लेट की कई गाड़ियां दिख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें