देश में करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। यह स्कीम गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, कई बार बीमार होने पर आयुष्मान भारत योजना को कैसे क्लेम किया जाता है उस बारे में लोगों को पता नहीं होता है। कई बार देखने को मिलता है कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी लोग अस्पताल में जाने से संकोच करते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान और सुविधाजनक है।