फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए कब आ सकती है 20वीं किस्त

Sun, 29 Jun 2025 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन्हीं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है।
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। हालांकि, देश में आज के समय कई किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन्हीं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों को मिलते हैं। इस योजना का लाभ लेकर किसान बीज, खाद, कीटनाशक या अन्य छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण कई किसान सवाल कर रहे हैं कि केंद्र सरकार कब तक इस योजना की 20वीं किस्त किसानों के खाते में भेज सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की गई थी। इस कारण कई मीडिया रिपोर्ट्स में 20वीं किस्त जून के महीने में जारी किए जाने की बात कही जा रही थी। हालांकि, अब जुलाई के पहले सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करे जाने की बात कही जा रही है। 

4 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
वहीं सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसे कब जारी होंगे इसको लेकर कोई एलान नहीं किया है। वे किसान जिन्होंने अब तक योजना में ई-केवाईसी और भूसत्यापन नहीं कराया है उनको अगली किस्त किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी काम करा लेने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें