फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brain Computer Interface: आपके सोचने से काम करेगा स्मार्टफोन, आ रही है यह नई टेक्नोलॉजी

Fri, 23 Jun 2023 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is The Brain Computer Interface - फोटो : Istock
What Is The Brain Computer Interface: तकनीक के क्षेत्र में जिस तेजी से विकास हो रहा है। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब साइंस फिक्शन में दिखने वाली हाईटेक चीजें यथार्थ रूप ले लेंगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीकी जगत में नित नए अविष्कार हो रहे हैं। ऐसे में रोज हमें कई हैरतअंगेज करने वाली तकनीकें देखने को मिल रही हैं। वहीं क्या कभी आपने किसी ऐसे स्मार्टफोन के बारे में सोचा, जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको उसे टच करने की भी जरूरत नहीं होगी। आप अपने मन से ही अपने स्मार्टफोन को चला सकेंगे। आपके केवल सोचने भर से ही दूसरे व्यक्ति के पास मेल चला जाएगा। यही नहीं आपके सोचने भर से घर के पंखे, एसी, कूलर और टीवी ऑन और ऑफ हो जाया करेंगे। इस तकनीक का अविष्कार करने के लिए कंपनियां ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस की एक खास तरह की तकनीक पर काम कर रही हैं। यही नहीं एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी ने ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) पर ट्रायल भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
What Is The Brain Computer Interface - फोटो : Istock
ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस एक खास तरह की तकनीक है, जिसकी मदद से दिमागी इलेक्ट्रिकल गतिविधियों को बाहरी डिवाइस के साथ जोड़ा जाता है। इस तकनीक के अंतर्गत व्यक्ति के मस्तिष्क में स्टेंट्रोड नाम की एक चिप लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
What Is The Brain Computer Interface - फोटो : Istock
यह चिप मस्तिष्क से जो संकेत मिलते हैं। उनको स्टोर करके डिवाइस तक पहुंचाएगी। ऐसे में जब भी व्यक्ति कुछ सोचेगा। उसी समय यह चिप सक्रिय हो जाएगी। 

Future Of Employment: चैटजीपीटी ऐसे छीन रहा नौकरियां, फटाफट करें ये काम

4 of 5
What Is The Brain Computer Interface - फोटो : Istock
इसके बाद चिप इस बात की पहचान करेगी कि व्यक्ति क्या सोच रहा है? इस बारे में पता करने के बाद चिप सोच को गतिविधि में बदलने के लिए डिवाइस को सिग्नल भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What Is The Brain Computer Interface - फोटो : Istock
शोधकर्ताओं के मुताबिक हमारे दिमाग में करीब 100 बिलियन न्यूरॉन्स होते हैं। न्यूरॉन्स की मदद से ही हम सोच और समझ सकते हैं। इसके अलावा ये चलने, महसूस करने या दूसरी गतिविधियों के लिए भी जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें