Standby Mode Electricity Bill: आजकल लगभग हर घर में टीवी, एसी, माइक्रोवेव, सेट-टॉप बॉक्स और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मौजूद हैं। अक्सर हम इन उपकरणों को इस्तेमाल करने के बाद रिमोट से तो बंद कर देते हैं, लेकिन दीवार पर लगे मुख्य पावर स्विच को बंद करना भूल जाते हैं। इस स्थिति को तकनीकी भाषा में 'स्टैंडबाय मोड' या 'फैंटम लोड' कहा जाता है।
देखने में लगता है कि उपकरण पूरी तरह बंद है, लेकिन असलियत में वह लगातार बिजली की खपत कर रहा होता है। यह एक ऐसी छोटी सी गलती है, जो हर महीने चुपचाप आपकी जेब ढीली करती रहती है और बिजली का बिल बढ़ा देती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।