Free Trial Auto Debit Refund: आजकल ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म, म्यूजिक एप्स और ऑनलाइन एप्स यूजर्स को आकर्षित करने के लिए 7 से 30 दिनों का 'फ्री ट्रायल' ऑफर करते हैं। लोग अक्सर बिना सोचे-समझे फ्री सर्विस का लुत्फ उठाने के लिए अपने बैंक कार्ड या यूपीआई की जानकारी दर्ज कर देते हैं।
बता दें कि असल खेल तब शुरू होता है जब फ्री ट्रायल की अवधि समाप्त हो जाती है और बिना किसी पूर्व चेतावनी के आपके बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से पैसे कट जाते हैं। इसे ऑटो-डेबिट या ऑटो-रिन्यूअल कहा जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि कंपनियां यह सिस्टम कैसे चलाती हैं और आप खुद को इस बिन बुलाई कटौती से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।