Telangana Shaadi Mubarak Scheme: देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार गरीब लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको तेलंगाना सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम शादी मुबारक स्कीम है। इसके अंतर्गत तेलंगाना सरकार बेटियों को शादी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। इस स्कीम का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इस स्कीम का लाभ मिलने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपनी बेटी की शादी करने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। स्कीम के अंतर्गत बेटी की शादी के समय सरकार 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं स्कीम में आवेदन की क्या प्रक्रिया है?