फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: भूलकर न करें ये गलतियां, वरना आयुष्मान कार्ड के नाम पर जालसाज खाली कर सकते हैं आपका बैंक खाता

Tue, 24 Jan 2023 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : istock
Apply Ayushman Card: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए लोगों की आर्थिक और अन्य तरह से मदद करती है। शहर और गांव, दोनों ही जगहों पर इन योजनाओं को पहुंचाया जाता है, जिससे कोई भी लाभ से वंचित न रह पाए। पर सरकार की इन योजनाओं की आड़ में जालसाज लोगों को ठगने से बाज नहीं आते हैं। कभी किसी बहाने से, तो कभी किसी तरीके से ये लोग लोगों को ठगने का काम करते हैं। जैसे- अगर आप आयुष्मान योजना के तहत जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाह रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपका बैंक खाता तक खाली करवा सकती है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : istock
इन बातों का रखें खास ध्यान:-

पहली बात
  • आजकल जालसाज लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कॉल, मैसेज या ईमेल आदि के जरिए संपर्क साधते हैं। वहीं, जब लोगों को ये अपनी बात में फंसा लेते हैं तो इनसे इनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी लेकर इनके बैंक खाते को खाली कर देते हैं। इसलिए कभी ऐसे किसी कॉल, मैसेज, ईमेल या अन्य चीजों का जवाब न दें।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : istock
दूसरी बात
  • ध्यान रहे कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर कोई भी अधिकारी आपसे आपकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांग सकता है। अगर कोई आपसे आपका डेबिट कार्ड नंबर, एटीएम पिन, इंटनरेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड आदि कुछ मांगता है, तो कभी शेयर न करें क्योंकि ऐसा करते ही आपके साथ ठगी हो सकती है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : istock
तीसरी बात
  • जालसाज आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए फर्जी कॉल करेंगे और फिर अपनी बातों में फंसाकर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजते हैं। पर यहां आपको ध्यान रखना है कि किसी भी ओटीपी को किसी अंजान कॉल पर या किसी व्यक्ति को कभी शेयर न करें। ऐसा करते ही आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के नाम होने वाली ठगी से कैसे बचें? - फोटो : istock
चौथी बात
  • जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करके केवाईसी के नाम पर ठगते हैं। आपको ध्यान रखना है कि आयुष्मान कार्ड के नाम पर अगर केवाईसी का कॉल आए, तो सावधान रहे। केवाईसी के नाम पर अपनी किसी भी तरह की कोई गोपनीय जानकारी शेयर न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें