फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self Help Group: जानिए क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप, जिसमें महिलाओं को बिजनेस करने के लिए मिलती है आर्थिक मदद

Thu, 23 Dec 2021 11:17 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी गई है। दरअसल प्रधानमंत्री द्वारा सेल्फ हेल्प ग्रुप को 1000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अब अपना कारोबार शुरू करने की सोच रही महिलाओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही प्रधानपंत्री ने बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट सखी को भी पहले महीने का मानदेय ट्रांसफर किया है। वहीं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना के लाभार्थियों को भी उनकी रकम भेजी गई। प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए है। ऐसे में महिलाओं को अब अपने कारोबार को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी। यह रकम दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ट्रांसफर की गई है। जिसमें 1.1 लाख रुपये प्रति स्वसहायता समूह के हिसाब से 80 हजार समूहों को समुदाय निवेश निधि व 15 हजार रुपये प्रति स्वसहायता समूह के हिसाब से 60 हजार समूहों को राशि मिल रही है। दरअसल, सेल्फ हेल्प ग्रुप में लगभग 16 लाख महिला सदस्य हैं, जिन्हें जबरदस्त फायदा मिलेगा। अगर आप भी अपना कारोबार शुरू करने की सोच रही हैं। तो आपको मालूम होना चाहिए कि इसका लाभ आपको कैसे मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
क्या है एसएचजी

सेल्फ हेल्प ग्रूप छोटे लेवल पर काम कर रही महिलाओं का एक समूह है। ये अपने संसाधनों और सेविंग्स फंड का इस्तेमाल करके अपना कारोबार बढ़ाता हैं। किसी सूक्ष्म कारोबार से जुड़े इस ग्रूप में 10-25 महिलाएं शामिल हो सकती हैं। एसएचजी यानी सेल्फ हेल्प ग्रूप बनाने के लिए समूह को रजिस्टर करना होता है। साथ ही बैंक खाता खुलवाना होता है। वहीं तय सीमा में बेहतर प्रदर्शन पर बैंक की तरफ से उसे आसान कर्ज मिलने लगता है। साथ ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 5
क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PIXABAY
4000 रुपये का मानदेय किया गया ट्रांसफर 

बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेन्ट सखी घर घर जाकर वित्तीय सेवायें उपलब्ध कराती है। इन्हें 6 महीने के लिये सरकार की तरफ से 4000 रुपये का मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा काम बढ़ने पर उनको ट्रांजेक्शन होने पर कमीशन भी दिया जाएगा। इससे उनकी नियमित आय हो सकेगी।

4 of 5
क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ऐसे मिलता हैं कन्या सुमंगल योजना का लाभ

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कन्या सुमंगल योजना के तहत भी एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफऱ की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत कन्याओं को नकद पैसा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है सेल्फ हेल्प ग्रुप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
इसमें जन्म के समय दो हजार रुपये, एक वर्ष होने पर एक हजार रुपये, पहली क्लास में दाखिला लेने पर 2 हजार रुपये, छठी क्लास में प्रवेश पर  2 हजार रुपये, वहीं कक्षा 9 के बाद 3 हजार रुपये इसके अलावा डिग्री डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिला होने पर 5 हजार रुपये दिया जाना शामिल है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें