फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO: पीएमओ तक पहुंचाना चाहते हैं अपनी शिकायत, तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 23 Dec 2021 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हमारे देश में आज भी कई सारे अपने छोटे से छोटे और बड़े से बड़े हर एक काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहते हैं। मगर उनका काम नहीं हो पाता है, जिससे परेशान होकर आम आदमी अंत में अपनी उम्मीद छोड़ देता है। अमूमन देखा जाता है कि सरकारी दफ्तरों में काम होने में काफी समय लगता है, क्योंकि ये सारे काम कई चरणों में पूरे होते हैं। ऐसे में अधिक समय लगना लाजमी होता है। मगर कई बार जानबूझ कर दफ्तर के अधिकारी ही आपके काम को पूरा नहीं करते हैं, वो आपसे रिश्वत या किसी और कारण से आपका काम बीच में ही लटका देते हैं। ऐसे में आपका काम नहीं हो पाता है और आप थक हारकर काम होने की उम्मीद छोड़ देते हैं। मगर अब आप किसी भी दफ्तर में चल रही ऐसी लापरवाही के बारे में सीधी शिकायत पीएमओ दफ्तर में कर सकते हैं। साथ ही अगर आपका कोई काम नहीं होता है तो आप बहुत आराम से अपने काम से जुड़ी शिकायत भी सीधे पीएमओ को कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या काम करना होगा...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं शिकायत
  • अपनी कोई भी शिकायत पीएमओ तक भेजने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री कार्यायल की आधिकारिक वेबसाइट https://www।pmindia।gov।in/hi पर जाना होगा। यहां के ड्राप डाउन मेन्यू में जाकर आप 'प्रधानमंत्री को लिखें' वाले विकल्प का चयन कीजिए। इसके बाद आप सीधे ऑनलाइन तरीके से अपनी कोई भी शिकायत प्रधानमंत्री दफ्तर में भेज सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
  • इसके बाद आपके सामने एक CPGRAMS पेज खुलेगा। आप इस पेज पर अपनी शिकायत लिख दीजिए। इसके बाद एक पंजीकरण संख्या आएगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अब आप शिकायत से जुड़े सारे दस्तावेज यहां पर अपलोड कर दीजिए। इसी के साथ आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑफलाइन भी कर सकते हैं शिकायत
  • साथ ही ऑनलाइन तरीके के अलावा ऑफलाइन जरिए से भी पीएमओ में अपनी शिकायत भेज सकते हैं। इसके लिए आपको प्रधानमंत्री कार्यायल के पते पर डाक द्वारा अपनी शिकायत भेजनी होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय का पता,  साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली- 110011 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें