PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या आप जानते हैं कि राज्य सरकारें और भारत सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। जैसे, घर बनाने के लिए मदद, खेती के लिए मदद, मुफ्त इलाज का लाभ जैसे कई अन्य लाभ लोगों को इन्हीं योजनाओं के जरिए दिया जा रहा है।
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में इस योजना की शुरुआत की गई और मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं इस योजना के तहत लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये देने का भी प्रावधान है? तो चलिए जानते हैं आखिर ये लाभ किसे, कैसे और कब तक देने का प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में...