PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20 Installment: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें कोई सामान या सब्सिडी आदि दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे तौर पर आर्थिक मदद दी जाती है। जैसे, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: खुशखबरी! प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 20वीं किस्त, ऐसे करें चेक आपके खाते में आए पैसे या नहीं
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र हैं। इन लाभार्थियों के बैंक खाते में साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये केंद्र सरकार डालती है। इसी क्रम में इस बार 2 अगस्त को योजना की 20वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिनके बैंक खाते में इस किस्त के पैसे नहीं आए। ऐसे में अगर आपके पैसे भी अटक गए हैं, तो जानें आप कैसे इस अटकी हुई किस्त को प्राप्त कर सकते हैं।
किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...