फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: आप भी उठाना चाहते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, ऐसे करें स्कीम में आवेदन

Sun, 04 Dec 2022 11:18 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। आय की कमी होने के कारण इन किसानों को खेती करते समय कई तरह की दिक्कतें परेशान करती हैं। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल भारत सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में भेजी जाती है। अगर आप भी भारत सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply - फोटो : Istock
आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply - फोटो : iStock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको होम पेज पर फॉर्मर्स कॉर्नर दिखेगा। 

4 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply - फोटो : iStock
यहां New Farmer Registration के विकल्प का चयन करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपनी जरूरी डिटेल्स और इमेज कोड को दर्ज करके सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply - फोटो : iStock
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दूसरा ओटीपी आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply - फोटो : Istock
इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। इसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करके दस्तावेजों को अपलोड करना है। इसके बाद सेव के बटन पर क्लिक करें। इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रेफरेंस और रजिस्ट्रेशन नंबर शो होने लगेगा। आपको इस नंबर को सेव करना है। इस तरह आप आसानी से इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानना जरूरी: अब किसान रियल टाइम में कर सकेंगे खतौनी को अपडेट, जमीनों से जुड़ी धोखाधड़ी होगी इससे कम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें