फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: क्या है ई-कॉमर्स दुनिया का UPI कहा जाने वाला ONDC, जिसके आने से खत्म हो सकता ई-कॉमर्स कंपनियों का दबदबा

Fri, 19 May 2023 03:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ONDC - फोटो : सोशल मीडिया
ONDC: आज के इस दौर को सूचना युग की संज्ञा दी जाए, तो गलत नहीं होगा। इंटरनेट और मोबाइल फोन आने से चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। आज हम एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड इकोनॉमी में जी रहे हैं, जहां वस्तुएं और सेवाएं हमें डिजिटली ही प्राप्त हो जा रही हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों ने इसको एक नया रूप देने का काम किया है। हालांकि, ई-कॉमर्स कंपनियों के दस्तक का सबसे बुरा असर भारत के लोकल रिटेल मार्केट पर पड़ा है। एक समय था जब हम बाहर मार्केट और दुकानों पर जाकर घर के जरूरी सामानों की खरीदारी करते थे। हालांकि, बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों के आने के बाद हम अपने जरूरी सामानों को अब घर बैठे ही ऑनलाइन मंगा रहे हैं। आज के समय टीवी, फ्रिज, एसी से लेकर घर के हर एक जरूरी सामानों को ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। ऐसे में लोकल रिटेल मार्केट में पहले कि तुलना में बिक्री काफी कम हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
Online Shopping Tips - फोटो : Istock
इसका बुरा असर लोकल रिटेल दुकानदारों पर पड़ा। इसी समस्या का हल निकालने के लिए सरकार पिछले लंबे समय से ONDC प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

क्या है ONDC

  • ONDC से तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है।
  • यह सरकार द्वारा तैयार किया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो कि सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एकसाथ कनेक्ट करता है।
  • ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स का एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम होने वाला है, जिसके चलते आने वाले सयम में कई बड़े ई-कॉमर्स नाम इससे जुड़े सकते हैं।
  • हालांकि, ओएनडीसी की अभी शुरुआत है। आगे क्या होगा इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
  • यह प्लेटफॉर्म इंटरनेट की दुनिया में शॉपिंग के चलन को बढ़ाने का काम करेगा।   

4 of 7
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के एकाधिकार को करेगा खत्म

  • सरकार द्वारा तैयार किया गया यह प्लेटफॉर्म ई-कॉमर्स की डिजिटल दुनिया में अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों के एकाधिकार को खत्म करता है।
  • इसी वजह से ONDC को ई-कॉमर्स की दुनिया का यूपीआई भी कहा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
Online Shopping Tips - फोटो : Istock

नॉन प्रॉफिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है ONDC

  • इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी दुकानदार रजिस्टर कर सकता है, जिसकी मदद से वह आसानी से वस्तुओं को बेच सकेगा।
  • यह एक नॉन प्रॉफिट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है।
  • नॉन प्रॉफिट होने की वजह से दुकानदार को किसी प्रकार का कमीशन किसी इंटरमीडियरीज को नहीं देना होगा।
  • धीरे धीरे यह प्लेटफॉर्म भारत के विभिन्न शहरों में ऑपरेशनल हो रहा है।
  • नंदन नीलेकणि के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म फ्यूचर का डिजिटल कॉमर्स स्पेस है।
विज्ञापन

6 of 7
ONDC - फोटो : istock

जानिए क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस को रजिस्टर कराने की प्रक्रिया काफी आसान है।
  • इसमें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
  • इसके लिए दुकानदार को सेलर एप्स के माध्यम से रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद जिस कैटेगरी में दुकानदार को बिजनेस करना है, उसको सेलेक्ट करना है।  
  • नेक्स्ट स्टेप पर अपने प्रोडक्ट को लिस्ट कराना है।
  • इस तरह आप ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर आसानी से रजिस्टर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ONDC - फोटो : istock

ऐसे करें ऑर्डर 

  • इस प्लेटफॉर्म पर जिस तरह सेलर के लिए पार्टीसिपेंट नेटवर्क को तैयार किया गया है।
  • ठीक उसी तरह बायर्स पार्टिसिपेंट भी इसमें शामिल किए गए हैं।
  • आप पेटीएम जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़े सेलर्स के साथ जुड़कर अपने ऑर्डर को प्लेस कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें