Smartphone Selling Tips: बच्चे हो या बड़े लोग, आपको लगभग हर किसी के पास मोबाइल फोन देखने को मिल ही जाएगा। कॉल करने से लेकर अन्य कामों तक में मोबाइल मदद करता है। आजकल नई टेक्नोलॉजी के मोबाइल आए दिन मार्केट में लॉन्च होते रहते हैं, जिसकी तरफ लोग खीचे चले जाते हैं। ऐसे में लोग अपने पुराने मोबाइल को बेचकर नया मोबाइल खरीद लेते हैं। पर यहां कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी हो जाता है और वो तब जब आप अपना पुराना मोबाइल किसी को बेच रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ऐसा न किया जाए तो आपको आगे चलकर दिक्कतों का सामना तक करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि मोबाइल बेचते समय आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...