फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या है ONDC और कैसे काम करता है ये सरकारी प्लेटफॉर्म, यहां जानें आसान शब्दों में सबकुछ

Sat, 20 May 2023 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : ONDC
ONDC Food App: आज के समय में युवा ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी घर बैठे ही खरीदारी करना ज्यादा पसंद करते हुए नजर आ रहे हैं। बिना कहीं जाए मनपसंदीदा चीज मिल जाए, तो इससे बढ़िया और क्या ही हो सकता है? इसी कड़ी में इन दिनों ओएनडीसी काफी चर्चा में बना हुआ है। जहां ग्राहकों की नजरों से ये एक अच्छी पहल नजर आ रही है, तो वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए ये चुनौती भरा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये ओएनडीसी क्या है और ये कैसे काम करता है? ऐसे में अगर आप भी इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए ओएनडीसी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ओएनडीसी?
  • दरअसल, ओएनडीसी यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स एक सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसकी शुरुआत पिछले साल सितंबर महीने में हो गई थी और अब ये चर्चा में आ चुका है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर एक-दूसरे से जुड़े हैं। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग के चलन को बढ़ाने का काम ओएनडीसी करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : Istock
  • हालांकि, अभी इसका ये शुरुआती दौर है, लेकिन अभी से ही ओएनडीसी काफी चर्चा में है। यही नहीं, कई प्राइवेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को इससे सीधी टक्कर मिलते हुए नजर आ रही है। वहीं, ओएनडीसी का भविष्य क्या होगा? ये कहना अभी थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है।

4 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : Istock
क्यों पड़ी ओएनडीसी की जरूरत?
  • जहां पहले लोग लोकल रिटेल मार्केट और दुकानों से खरीदारी करते थे, तो वहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट के आने के बाद से लोग जरूरी सामान ऑनलाइन ही मंगवाने लगे। ऐसे में पहले की तुलना में लोकल रिटेल मार्केट में बिक्री काफी कम होने लग गई।
विज्ञापन

5 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : Istock
  • वहीं, इसका बुरा असल लोकल रिटेल दुकानदारों पर पड़ा। इसलिए इस समस्या के हल के तौर पर सरकार ने ओएनडीसी को लॉन्च किया। इस पर सरकार पिछले काफी लंबे समय से काम कर रही थी।
विज्ञापन

6 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : Istock
कैसे करता है काम?
  • बात अगर ओएनडीसी के काम करने के तरीके की करें, तो ये ग्राहक और विक्रेता के बीच सीधे संपर्क को स्थापित करता है। इसका अपना कोई एप नहीं है, लेकिन आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे तो ये आपको पेटीएम, मैजिकपिन और अन्य एप के जरिए आसपास के रेस्तरां आदि से जोड़ता है। जहां से फिर आप अपने मनमुताबिक चीजें ऑर्डर कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : Istock
क्या सस्ता है ओएनडीसी?
  • अब ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि आखिर ओएनडीसी कितना सस्ता है, क्योंकि असल होड़ इसी को लेकर है। किसी भी विक्रेता से ओएनडीसी एप पर उसकी सर्विस (प्रोडक्ट) को लिस्ट करने के लिए काफी कम कमीशन लिया जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
ओएनडीसी कैसे काम करता है? - फोटो : Istock
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओएनडीसी पर ये कमशीन 2 से लेकर 4 प्रतिशत तक होता है। जबकि, दूसरे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस लिस्टिंग के लिए ज्यादा कमशीन विक्रेताओं से चार्ज करते हैं। इसलिए ओएनडीसी पर चीजें खरीदना सस्ता है। वहीं, इसमें कोई थर्ड पार्टी नहीं होती है, होता है तो सिर्फ विक्रेता और ग्राहक। इसलिए भी ये सस्ता पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें