फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Withdrawal: जरूरत पर नौकरी के बीच में भी निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Sat, 20 May 2023 11:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : istock
PF Withdrawal: अगर आप एक नौकरी पेशा व्यक्ति हैं, तो आपको पूरा महीना काम करने के बाद सैलरी मिलती होगी? अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। इसके अलावा अपने आने वाले कल को सुरक्षित करने के लिए लोग कई तरह की योजनाओं में निवेश भी करते हैं। लेकिन इसके अलावा एक और जगह है जहां नौकरी पेशा लोगों के पैसे निवेश होते हैं और वो है उनका पीएफ खाता। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। फिर इस खाते में कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। वैसे तो ये पैसा ब्याज के साथ आपको रिटायरमेंट में मिलता है, लेकिन कर्मचारी चाहे तो अपनी जरूरत के हिसाब से इस पैसे को घर बैठे ही निकाल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में घर बैठे पीएफ के पैसे निकालने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे निकाल सकते हैं घर बैठे पीएफ के पैसे:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपनी नौकरी के बीच में पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है
  • इसके लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना होगा
  • यहां पर आपको अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यूएएन वाले ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन सर्विसेज वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आप नीचे आएंगे तो आपको क्लेम वाला विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें

4 of 5
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • फिर आपको यहां आपकी कई जानकारियां नजर आएंगी, जिसमें से एक आपकी बैंक खाता संख्या है
  • यहां आपको अपनी बैंक खाता संख्या डालनी है और उसे वेरिफाई करवाना है
  • अब यहां आपको पीएफ एडवांस वाला फॉर्म चुनना है और साथ ही इसमें पैसे निकालने का कारण भी चुन लें
  • फिर पीएफ खाते से कितने पैसे निकालने हैं, जैसी अन्य जानकारियां यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाते से पैसे निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको बैंक की पासबुक या कैंसिल चेक की फोटो पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करनी है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे भर दें और सबमिट कर दें
  • इसके एक सप्ताह के अंदर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें