सरकरा द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों को मूल सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत करोड़ों लोगों को सहायता राशि दी जाती है। इसी कड़ी में एक और सरकारी योजना चलाई जा रही है। अगर आप भी आर्थिक रूप से परेशान हैं, तो ये स्कीम आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल, इस स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के लोगों को आर्थिक सहायता के तौर पर 30 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी जा रही है। इस खास स्कीम का नाम राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना है। इस स्कीम के तहत सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को 30 हजार रुपये की मदद दी जा रही है। इस योजना का लाभ केवल उन गरीब परिवारों को दिया जाएगा, जिनके मुखिया की किसी कारणवश मृत्यु हो गई है और परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों को दिया जा रहा है।