आज के समय में आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज हैं। भारत में नागरिक की पहचान के लिए सरकार ने कुछ दस्तावेज निर्धारित किए हुए हैं, जिनमें से एक है आधार कार्ड। आधार कार्ड की जरूरत आजकल हर औपचारिक कार्यों के लिए पड़ती है। अब चाहे आपको बैंक में खाता खुलवाना हो, स्कूल या होटल की बुकिंग करानी हो, वहीं अस्पताल से लेकर यात्रा करने के दौरान बुकिंग के लिए आईडी प्रूफ के रूप इस्तेमाल करते हैं। बढ़ते इस्तेमाल के साथ इसे सुरक्षित रखना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि जहां एक तरफ इससे हमें कई सारे फायदे मिलते हैं, वहीं आधार कार्ड किसी गलत हाथ में चला जाए तो इससे आपको बहुत परेशानी और नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में मास्क्ड आधार कार्ड आपके बड़े काम आ सकता है। इसकी मदद से आप अपने आधार को एकदम सुरक्षित रख सकते हैं। तो आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं...