फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhpati Didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना, जिसमें मिल रहा है बिना ब्याज 5 लाख रुपये तक का लोन

Wed, 13 Aug 2025 05:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखपति दीदी योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में कर चुके हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
देश में महिलाओं का आर्थिक विकास करने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में भारत सरकार महिलाओं के लिए एक शानदार स्कीम चला रही है। इसका नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना के जरिए सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को ऐसे अवसर प्रदान करना चाहती है, जिसकी मदद से वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके अच्छी खासी आमदनी कर सकें। लखपति दीदी योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में कर चुके हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है। देश में कई महिलाएं लखपति दीदी योजना का लाभ ले रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 15 अगस्त, 2023 को की थी। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा उनको व्यवसाय शूरू करने के लिए लोन भी ऑफर किया जाता है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन

3 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाएं 5 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं। इस लोन पर महिलाओं को किसी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

4 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना होगा। इसके बाद आपको अपना बिजनेस प्लान तैयार करना है, ध्यान दें कि इसमें लोन का उपयोग आप किस तरह से करेंगी उस बारे में स्पष्ट जानकारी लिखी हो। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lakhpati Didi Yojana - फोटो : AdobeStock
आवेदन करने के बाद आपके एप्लीकेशन का रिव्यू किया जाएगा। रिव्यू के बाद अगर आप पात्र पाई जाती हैं, तो इस स्थिति में आपके नाम पर लोन को जारी कर दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, खाद्य पदार्थ निर्माण, पशुपालन, और अन्य व्यवसाय को शुरू करने के लिए लोन ले सकती हैं।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें