फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: साल भर में कितने रुपये तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज और कौन उठाता है इसका खर्च? यहां जानें सबकुछ

Wed, 13 Aug 2025 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Muft Ilaaj Karwane Ki Limit Kya Hai: आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस इलाज का खर्च कौन उठाता है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होती है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment Limit: आज के समय में अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसके इलाज पर कितन पैसे खर्च होंगे ये कह पानी मुश्किल है, क्योंकि कई बीमारियां ऐसी हैं जिनका इलाज मिलना मुश्किल है तो कई बीमारियों के इलाज में काफी पैसे लगते हैं। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उनके लिए महंगी बीमारियों का इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सरकार कई सरकारी अस्पताल चलाती है।

यही नहीं, सरकारी अस्पताल के अलावा अब ऐसे लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जो लोग अपना इलाज करवाने में असमर्थ होते हैं। ये आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे आप कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल (जो अस्पताल इस योजना में रजिस्टर्ड हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं आयुष्मान कार्ड से साल भर में कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और आपके मुफ्त इलाज का खर्च कौन उठाता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होती है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो पहले आपकी पात्रता चेक करता है और फिर पात्र पाए जाने पर दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होती है? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का लाभ
  • आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस कार्ड के लाभ की बात करें तो इस कार्ड के जरिए आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आपकी जेब से पैसे खर्च नहीं होते हैं और इसमें कई बीमारियां कवर हैं जिनका इलाज आप मुफ्त में करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होती है? - फोटो : Adobe stock photos
साल भर में कितने रुपये का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • बात अगर आयुष्मान कार्ड की लिमिट की करें तो योजना से जुड़ने वाले लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकार देती है। इस आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये तक होती है यानी कार्डधारक साल भर में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड की लिमिट क्या होती है? - फोटो : Adobe Stock
कौन उठाता है इलाज का खर्च?
  • आयुष्मान कार्ड में सरकार हर साल पैसे डालती है यानी सरकार आपके मुफ्त इलाज पर आने वाले खर्च का वहन करती है। हर वित्तीय वर्ष में सरकार आयुष्मान कार्ड में पैसे डालती है। फिर आप इस लिमिट को पूरे साल इस्तेमाल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें